Prahlad Joshi Meeting With Amit Shah Meeting : शिक्षा मंत्री बनते ही प्रह्लाद जोशी एक्शन में! अमित शाह के घर हुई बड़ी बैठक, पीएम मोदी ने लिया बड़ा फैसला

Ads

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहली अहम बैठक की। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना तीसरा वीडियो संदेश जारी करते हुए परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 10:38 PM IST

Prahlad Joshi Meeting With Amit Shah Meeting : Image Source :

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी ने अमित शाह के आवास पर अहम बैठक की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।
  • टास्क फोर्स में नंदन नीलेकणि सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली : Prahlad Joshi Meeting With Amit Shah Meeting केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे और इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो सन्देश

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना तीसरा वीडियो संदेश जारी किया। अपने इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने घोषणा की कि देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार (Examination Reforms) की रूपरेखा तैयार करने के लिए जाने-माने टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक ‘हाई-पावर्ड टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स भविष्य की परीक्षाओं को पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के लिए काम करेगी।

इन विशेषज्ञों को मिली जिम्मेदारी

इस टास्क फोर्स में पूर्व इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा को भी शामिल किया गया है।

पहले भी आ चुके हैं दो वीडियो

आपकों बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इससे पहले भी देर रात दो वीडियो जारी कर चुके हैं। 23 जुलाई को अपने पहले वीडियो में उन्होंने कहा था कि वे जानते हैं कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों छात्रों के लिए ‘बहुत दर्दनाक’ होती हैं और उन्होंने संसद में सख्त कानून लाने का वादा किया था, वहीं अगले ही दिन देर रात शेयर किए गए दूसरे वीडियो में उन्होंने लोगों से मिले अच्छे सुझावों और प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा— “आपका प्यार इसी तरह मिलता रहेगा और हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे, धन्यवाद दोस्तों।

इन्हें भी पढ़ें: