नई शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को सशक्त करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है: शाह
नई शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को सशक्त करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है: शाह
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, उनके विकास एवं सशक्तीकरण को लेकर मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
शाह ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर कहा कि मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम एवं संस्कृति की सजीव संवाहक होती है। यह व्यक्तित्व के निर्माण, विकास और उसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान बनाती है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, विकास एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’
शाह ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है।’’
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमें अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करना चाहिए और बच्चों में अपनी संस्कृति की नींव को मजबूत करने के लिए मातृभाषा के ज्ञान संस्कार से पल्लवित करना चाहिए।’’
भाषा सिम्मी पवनेश
पवनेश

Facebook


