PhysicsWallah Share Price: 162 से 86 रुपये टूटकर भी चमकेगा PhysicsWallah का शेयर? ब्रोकरेज ने दिया ये चौंकाने वाला टारगेट, क्या पलटेगा खेल?
PhysicsWallah Share Price: फिजिक्सवाला का IPO नवंबर 2025 में शानदार लिस्टिंग के साथ आया, लेकिन अब शेयर की कीमत IPO स्तर से नीचे आ गई है। इसके बावजूद JM Financial …

(PhysicsWallah Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
- PhysicsWallah ने 2016 में YouTube चैनल से शुरुआत की थी।
- नवंबर 2025 में IPO आया, इश्यू प्राइस 109 रुपये रहा।
- लिस्टिंग 33% प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर हुई।
नई दिल्ली: PhysicsWallah Share Price: PhysicsWallah एक भारतीय एडटेक कंपनी है, जिसका मुख्यालय नोएडा में है। इसकी शुरुआत 2016 में अलख पांडे ने एक YouTube चैनल से की थी। शुरुआती दौर में यह प्लेटफॉर्म JEE, NEET और CBSE जैसे एग्जाम्स की तैयारी के लिए फिजिक्स पढ़ाने पर केंद्रित था। धीरे-धीरे कंपनी ने अपने कोर्स और सेवाओं का विस्तार किया और लाखों छात्रों तक पहुंच बनाई। तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और बिजनेस ग्रोथ को देखते हुए कंपनी ने 2025 में शेयर बाजार में उतरने का फैसला लिया। नवंबर 2025 में इसका IPO आया, जिसमें शेयर का प्राइस बैंड 103 से 109 रुपये तय किया गया और अंतिम इश्यू प्राइस 109 रुपये रहा।
धमाकेदार लिस्टिंग के बावजूद गिरावट (Decline Despite a Blockbuster Listing)
PhysicsWallah की लिस्टिंग 18 नवंबर 2025 को NSE पर हुई और यह काफी शानदार रही। शेयर ने 109 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 33% प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर शुरुआत की। इतना ही नहीं लिस्टिंग वाले दिन ही यह 161.99 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, यह तेजी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। उसी दिन शेयर 155.24 रुपये पर बंद हुआ और इसके बाद इस शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली।
शेयर का ऑल-टाइम लो (Shares All-Time Low)
लिस्टिंग के कुछ दिनों बाद यह शेयर एक सीमित दायरे में ट्रेड करता रहा। 21 नवंबर को यह 134.21 रुपये पर बंद हुआ और कई दिनों तक 128 से 135 रुपये के बीच ट्रेड करता रहा। लेकिन जनवरी के अंत से इसमें गिरावट शुरू हुई, जो मार्च तक जारी रही। 4 मार्च को यह 77.72 रुपये के अपने ऑल-टाइम लो तक पहुंच गया। हाल ही में यह शेयर 86.00 रुपये पर बंद हुआ, जो इसके IPO प्राइस से लगभग 25% और लिस्टिंग प्राइस से करीब 66% कम है।
ब्रोकरेज की राय (Brokerage View)
हालांकि शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली है, लेकिन ब्रोकरेज फर्म JM Financial अब भी इस पर सकारात्मक रूख अपनाए हुए हैं। फर्म ने इस स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 110 रुपये तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 26% ऊपर है। ब्रोकरेज के मुताबिक, PhysicsWallah के कम लागत वाले कोर्स इसे पारंपरिक कोचिंग संस्थानों के मुकाबले ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा कंपनी का 'डिजिटल-फर्स्ट' मॉडल भी एक बड़ी ताकत है, क्योंकि इसमें भारी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती और यह तेजी से स्केल हो सकता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- NSE launch Brent Crude Futures: ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स NSE पर इस दिन दे रहा दस्तक! क्या है ट्रेडिंग के नए नियम और वो बातें जो हर निवेशक को जानना बेहद जरूरी है!
- Odisha Naxal Free State: ओडिशा राज्य भी माओवाद से पूरी तरह मुक्त!.. एंटी-नक्सल ADG ने जारी किया आंकड़ा, बताया कैसे किया लाल-आतंक सफाया
- Naxalism Parliament Debate Video: अमित शाह ने संसद में ओवैसी को क्यों दिया 'धन्यवाद?'.. नक्सल मामले में चर्चा के दौरान इस बात एक लिए जताया आभार, देखें वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक भारतीय एडटेक कंपनी है, जो ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: PhysicsWallah Share Price: Will PhysicsWallah's stock shine even after falling from ₹162 to ₹86? The brokerage has set a surprising target. Will the tables turn?
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm