नौकरी करने से रोकने पर एक नव विवाहिता ने की आत्महत्या

नौकरी करने से रोकने पर एक नव विवाहिता ने की आत्महत्या

नौकरी करने से रोकने पर एक नव विवाहिता ने की आत्महत्या
Modified Date: March 23, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: March 23, 2026 8:00 pm IST

नोएडा (उप्र), 23 मार्च (भाषा) नोएडा के सेक्टर 63 थानाक्षेत्र में कथित रूप से ससुराल वालों द्वारा नौकरी करने से रोके जाने पर 19 वर्षीय एक विवाहिता ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि छिजारसी कॉलोनी में निशांत कुमार की पत्नी दीपिका ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के मुंगेर जनपद की दीपिका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा वह अपने ससुराल वालों से कह रही थी कि वह नौकरी करना चाहती है लेकिन उसके ससुराल वाले उससे घर संभालने को कह रहे थे।

काकरान के मुताबिक इस बात को लेकर वह तनाव में थी।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में दीपिका के मायके वालों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है, अगर वे कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में