एनआईए ने जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकवाद के आरोपी की जमीन कुर्क की

Ads

एनआईए ने जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकवाद के आरोपी की जमीन कुर्क की

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 12:31 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 12:31 PM IST

श्रीनगर, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को आतंकवाद के एक आरोपी की जमीन कुर्क कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बडगाम के एसके बाग इलाके में कुर्क की गई यह जमीन नौगाम की शेख-उल-आलम कॉलोनी के निवासी तफजुल हुसैन परिमू की है।

अधिकारियों ने बताया कि परिमू फिलहाल एनआईए की हिरासत में है और उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा