जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद से जुड़े मामले में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी

Ads

जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद से जुड़े मामले में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - June 26, 2023 / 08:08 AM IST,
    Updated On - June 26, 2023 / 08:08 AM IST

श्रीनगर, 26 जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनआईए के दल घाटी के बांदीपुरा, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में छह से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

भाषा पारुल निहारिका

निहारिका

शीर्ष 5 समाचार