एनआईए ने लाल किला के पास बम विस्फोट मामले में जम्मू कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की

एनआईए ने लाल किला के पास बम विस्फोट मामले में जम्मू कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की

एनआईए ने लाल किला के पास बम विस्फोट मामले में जम्मू कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की
Modified Date: March 23, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: March 23, 2026 9:38 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल लाल किले के पास कार में हुए बम धमाके के मामले की जांच के तहत सोमवार को जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

एनआईए ने छह जिलों श्रीनगर, बारामूला, जम्मू, कुलगाम, गांदरबल और हंदवाड़ा में नौ स्थानों पर तलाशी ली। एनआई के एक बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए और उन्हें फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया।

पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार में बम विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी ने अंजाम दिया था। उसने लाल किले के पास विस्फोटक से भरी कार में खुद को उड़ा लिया था।

नबी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में चिकित्सक और सहायक प्रोफेसर था।

एनआईए ने जांच के दौरान पाया कि नबी ने गिरफ्तार सह-आरोपियों और अन्य के साथ समन्वय में विस्फोट की साजिश रची थी।

एजेंसी ने कहा कि वह आतंकी हमले के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा करने और देश में अराजकता फैलाने तथा अस्थिरता पैदा करने की साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में