एनआईडीएम ने एनईपी से जुड़े कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया

एनआईडीएम ने एनईपी से जुड़े कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया

एनआईडीएम ने एनईपी से जुड़े कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया
Modified Date: July 27, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: July 27, 2026 9:23 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत उच्च शिक्षा में आपदा जोखिम घटाने के उपाय को शामिल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के एक कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को आपदा प्रबंधन योजना, जोखिम आकलन, घटना प्रतिक्रिया, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रतिभागियों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन सेवा तथा अन्य विशेषज्ञ एजेंसियों के विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिक उपचार, ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (सीपीआर), खोज एवं बचाव तकनीक, अग्नि सुरक्षा, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम को ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षाविदों की क्षमता सुदृढ़ करने’’ के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में