दिल्ली : खराब मौसम के कारण नौ उड़ानों का गंतव्य बदला गया
दिल्ली : खराब मौसम के कारण नौ उड़ानों का गंतव्य बदला गया
नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली नौ उड़ानों का गंतव्य बदल दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कुछ उड़ानों को जयपुर स्थित हवाई अड्डा भेज दिया गया।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में देर शाम धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई।
मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के मद्देनजर लोगों को घरों के अंदर ही रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।
भाषा धीरज सुभाष
सुभाष

Facebook


