मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,094 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,094 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,094 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 18, 2020 5:37 am IST

आइजोल, 18 दिसंबर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,094 हो गई है। नए मरीजों में बीएसएफ के तीन जवान भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि तीन मामले लौंगतलाई से, दो-दो मामले आइजोल और लुंगलेई से आए हैं। कोलासिब और सरछिप जिलों से एक-एक मामला आया है।

उन्होंने बताया कि पांच मरीज कहीं से यात्रा कर के लौटे थे जबकि बाकी लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 164 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 68 मरीज आइजोल में, लौंगतलाई में 44, लुगलेई में 34, सरछिप में 10, कोलासिब में छह मरीज हैं।

सियाहा, सैतुआल, ममित, खावजोल और हनाथियल जिले कोविड-19 से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15 और मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 3,923 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। अब तक 1,69,138 नमूनों की जांच की गयी है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में