पुडुचेरी में कोविड-19 के नौ नये मामले, कुल मामले बढ़कर 1,29,415 हुए

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के नौ नये मामले, कुल मामले बढ़कर 1,29,415 हुए

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 03:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

पुडुचेरी, 26 दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के नौ नये मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,29,415 हो गए हैं जबकि केंद्र शासित प्रदेश में किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,880 पर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में सर्वाधिक आठ नये मामले जबकि माहे से एक मामला सामने आया। वहीं कराईकल और यनम में एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 127 है। पिछले 24 घंटों में 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,27,408 हो गई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि संक्रमण की दर 0.78 प्रतिशत है जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 98.45 प्रतिशत है।

अब तक, कोविड-19 रोधी टीके की 13,73,940 खुराकें दी गई हैं जिनमें से 8,27,052 को पहली और 5,46,888 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

भाषा

नेहा प्रशांत

प्रशांत