राज्यसभा में नौ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

राज्यसभा में नौ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

राज्यसभा में नौ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
Modified Date: July 20, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: July 20, 2026 1:34 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को उच्च सदन के नौ नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

जिन सदस्यों ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली वे गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, राजस्थान और पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन शपथ लेने वाले सदस्यों में गुजरात से भाजपा के मुकेशभाई जे. राठवा, कर्नाटक से कांग्रेस के पवन खेड़ा, मध्यप्रदेश से भाजपा के महेश केवट, मेघालय से एनपीपी के जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा, मिजोरम से खियांग्टे लालत्लुआंगकीमा, राजस्थान से भाजपा के सतीश पूनिया, पश्चिम बंगाल से भाजपा के प्रकाश चिक बड़ाइक, सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर राय शामिल हैं।

खेड़ा ने अंग्रेजी में, मुकेश भाई जे राठवा, महेश केवट, जेम्स पगसाग कोंकल संगमा, डॉ सतीश पूनिया और प्रकाश चिक बड़ाइक ने हिन्दी में और सुष्मिता देव तथा सुखेंदु शेखर राय ने बांग्ला में शपथ ली।

बजट सत्र संपन्न होने और मानसून सत्र शुरू होने से पहले निर्वाचित हुए कुछ अन्य सदस्य अंतर-सत्र अवधि के दौरान सभापति के कक्ष में शपथ ले चुके हैं।

भाषा मनीषा माधव

माधव


लेखक के बारे में