लोहरदगा के नौ लोग उत्तराखंड में हादसे के बाद लपता

लोहरदगा के नौ लोग उत्तराखंड में हादसे के बाद लपता

लोहरदगा के नौ लोग उत्तराखंड में हादसे के बाद लपता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 9, 2021 6:53 am IST

लोहरदगा, नौ फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट जाने के कारण ऋषिगंगा घाटी में अचानक आई भीषण बाढ़ की घटना के बाद से लोहरदगा पंचायत के महुरांग टोली, डॉड़ी टोली, एवं चोरटांगी के नौ लोग लापता हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेठहठ गांव के लोगों ने उत्तराखंड में हिमखंड टूटने की खबर मिलने के बाद एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना में काम करने गए अपने परिजनों को फोन लगाया लेकिन फोन बंद मिलने के बाद उन्होंने प्रशासन से अपने लोगों की खोजबीन कर उन्हें परिवार को सौंपने की गुहार लगायी है।

जानकारी के अनुसार बेठहठ गाँव के ज्योतिष बाखला, मंजनू बाखला, उर्बनुष बाखला, सुनील बाखला, नेमहस बाखला, रवींद्र उराँव, दीपक कुजूर, विक्की भगत एवं प्रेम उराँव 23 जनवरी को जलविद्युत परियोजना में काम करने के लिए उत्तराखंड गए थे।

गांव वालों ने बताया इन लोगों को विक्की भगत नामक व्यक्ति काम करने के लिए उत्तराखंड ले गया था। गांव वालों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और स्थानीय स्तर पर रोजगार न मिलने के कारण ये लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर थे।

ग्रामीणों ने बताया कि लापता लोगों के परिवार वाले सदमे में हैं।

पुलिस और जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साधने और उनके परिजनों को तलाशने की कोशिश की जा रही है।

भाषा

सं, इन्दु प्रशांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में