निर्भया केस: दिल्ली सरकार ने की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश, फिर भी टल सकती है फांसी की तारीख

Ads

निर्भया केस: दिल्ली सरकार ने की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश, फिर भी टल सकती है फांसी की तारीख

  •  
  • Publish Date - January 15, 2020 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल सरकार ने निर्भया गैंगरेप मामले में चार दोषियों में से एक मुकेश सिंह की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश की है। बुधवार को यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सार्वजनिक की । गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- NIA कानून 2008 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का …

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि दोषियों की तरफ से नई दया याचिका दायर की गई है। सरकार ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दया याचिका फाइल को एलजी के पास भेज दिया है। सिसोदिया ने कहा कि हमारी ओर से इस दया याचिका को खारिज कर दिया है। नई याचिका को राष्ट्रपति के पास भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Watch Video: जब दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय ने एक दूसरे को पह…

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने दोषी मुकेश की उस याचिका को भी खारिज कर दिया है, जिसमें उसने निचली अदालत के डेथ वारंट को खारिज करने की मांग की थी। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, चूंकि 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के दोषियों में से एक ने दया याचिका दाखिल की है, इसलिए मौत की सजा प्राप्त दोषियों की फांसी 22 जनवरी को नहीं हो सकती ।