नीता अंबानी को केआईएसएस ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नीता अंबानी को केआईएसएस ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नीता अंबानी को केआईएसएस ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Modified Date: March 17, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: March 17, 2026 9:46 pm IST

भुवनेश्वर, सात मार्च (भाषा) रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी को यहां आयोजित एक समारोह में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे ने सोमवार को यहां केआईआईटी व केआईआईएस के संस्थापक अच्युत सामंत की मौजूदगी में पुरस्कार दिया।

समारोह में 40 हजार आदिवासी छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

असाधारण मानवतावादी पहलों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, महिलाओं के सशक्तीकरण और खेलों को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से समाजिक विकास में अंबानी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

अंबानी ने कहा कि ये दो संस्थान केआईआईटी और केआईआईएस देश के गौरव हैं।

भाषा

जोहेब खारी

खारी


लेखक के बारे में