नीति आयोग की बड़ी चेतावनी, सितंबर में रोजाना आ सकते हैं 4 लाख कोरोना केस, 2 लाख ICU बेड तैयार रखने कहा

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, इस बीच नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्‍य वीके पॉल पिछले महीने सरकार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए थे

नीति आयोग की बड़ी चेतावनी, सितंबर में रोजाना आ सकते हैं 4 लाख कोरोना केस, 2 लाख ICU बेड तैयार रखने कहा

COVID-19 3rd Wave

Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: August 22, 2021 4:38 pm IST

नई दिल्‍ली। COVID-19 3rd Wave: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, इस बीच नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्‍य वीके पॉल पिछले महीने सरकार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए थे, इसमें कहा गया था कि भविष्‍य में प्रति 100 कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में से 23 मामलों को अस्‍पताल में भर्ती कराने की व्‍यवस्‍‍था करनी होगी।

ये भी पढ़ें: एटीके मोहन बागान की शानदार जीत, एएफसी नॉकआउट में पहुंचने के लिए अब केवल ड्रा की जरूरत

COVID-19 3rd Wave : ए‍क रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले नीति आयोग की ओर से सितंबर 2020 में दूसरी लहर से पहले भी अनुमान लगाया गया था, लेकिन यह अनुमान उससे कहीं अधिक है, तब नीति आयोग की ओर से गंभीर/मध्यम गंभीर लक्षणों वाले लगभग 20% रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता बताई गई थी।

ये भी पढ़ें: नए आयकर पोर्टल में दिक्कतें जारीं, वित्त मंत्रालय ने इन्फोसिस के सीईओ को ‘तलब’ किया

नीति आयोग का कहना है कि और भी बदतर हालात के लिए हम लोगों को तैयार रहना चाहिए, आयोग ने एक दिन में 4 से 5 लाख कोरोना केस का अनुमान लगाया है, इसके साथ ही कहा है कि अगले महीने तक दो लाख आईसीयू बेड तैयार किए जाने चाहिए, इनमें वेंटिलेटर के साथ 1.2 लाख आईसीयू बेड, 7 लाख बिना आईसीयू अस्पताल के बेड (इनमें से 5 लाख ऑक्सीजन वाले बेड) और 10 लाख कोविड आइसोलेशन केयर बेड होने चाहिए।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से रोका


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com