नितिन नवीन ने जयपुर में की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

नितिन नवीन ने जयपुर में की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

नितिन नवीन ने जयपुर में की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
Modified Date: April 28, 2026 / 12:45 am IST
Published Date: April 28, 2026 12:45 am IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें संगठनात्मक विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला राजस्थान दौरा है।

राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त कर राजस्थान पहुंचे, जहां जयपुर हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

चतुर्वेदी ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्णय लिया गया कि मंडल, जिला और राज्य स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समीक्षा हो सके और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके।’’

चतुर्वेदी ने बताया कि मंत्रियों के दौरों, योजनाओं की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कोर कमेटी ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान और महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ राजस्थान इकाई द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों की सराहना की।’’

बैठक में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की गई।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना


लेखक के बारे में