पटना -पिछले दिनों नीतीश सरकार ने बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ एक मानव श्रृंखला बना कर बेहद सुर्खियां बटोरी है.इस कार्यक्रम पर नितीश सरकार अपनी सफलता का दब भर रही है वहीं एक ओर विपक्ष इस श्रृंखला को पूरी तरह से असफल बता रहा है। अब इस श्रृंखला को लेकर एक बात और सामने आ रही है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों की सुरक्षा को दर किनार करते हुए खुले आम फायरिंग की गयी थी।
बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला में भाग लेते हुए।#BiharHumanChain2018https://t.co/6vPquFNxyk pic.twitter.com/V12xK03TjV
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 21, 2018
बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के पंचायत के समर्थकों द्वारा जश्न के तौर पर हवाई फायरिंग की गयी। ये वही लोग थे जिन्हे मानव श्रृंखला को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गयी थी.उन्होंने ने ही ढोल-बाजे का पूरा प्रबंध किया था। और अति उत्साह के चलते मुखिया के समर्थकों ने श्रृंखला के बीचों बीच खुलकर हवाई फायरिंग भी की।
इस दौरान कई लोगों ने समर्थकों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। समर्थकों द्वारा जिस स्थान पर फायरिंग की जा रही थी वहां भारी मात्रा में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।लेकिन इन सब के बावजूद नीतीश सरकार के कार्यक्रम में इस तरह की घटना आम जनता के सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही है।
वेब टीम IBC24