महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं: हरियाणा डीजीपी
महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं: हरियाणा डीजीपी
चंडीगढ़, 12 फरवरी (भाषा) हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंघल ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के निपटारे के उपायों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये टिप्पणियां कीं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना और गृह मंत्रालय द्वारा संचालित ‘‘यौन अपराधों की जांच ट्रैकिंग प्रणाली’’ (आईटीएसएसओ) पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटान के लिए रणनीति तैयार करना था।
बैठक में 13 जिलों के नोडल अधिकारियों और महिला पुलिस थाने के प्रभावी ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त डीजीपी सी एस राव और पुलिस अधीक्षक नूपुर बिश्नोई भी बैठक में उपस्थित थे, जो पंचकुला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई थी।
सिंघल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज सभी मामलों की जांच 60 दिनों के भीतर पूरी की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और न्याय व्यवस्था में उनका विश्वास मजबूत हो सके।
बैठक के दौरान, जिलेवार निपटान दर की विस्तृत समीक्षा की गई।
भाषा राखी सुरेश
सुरेश

Facebook


