अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 29, 2021 10:46 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 29 दिसंबर (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संक्रमण के अभी तक कुल 7,716 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7,580 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केन्द्रशासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 129 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश में अभी सात लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी मामले दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिलों-उत्तरी एवं मध्य अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है। प्रशासन ने अभी तक 6,62,440 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.16 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 5,91,509 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,99,351 लोगों को पहली और 2,92,158 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा निहारिका नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में