अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: February 13, 2021 7:28 am IST

ईटानगर,13 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण को कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 16,832 मामले हैं, जिनमें से पांच लोगों का इलाज चल रहा है और 16,771 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 99.63 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 21,122 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

भाषा

शोभना शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में