एग्जिट पोल पर कोई विश्वास नहीं करता: अशोक गहलोत

एग्जिट पोल पर कोई विश्वास नहीं करता: अशोक गहलोत

एग्जिट पोल पर कोई विश्वास नहीं करता: अशोक गहलोत
Modified Date: May 1, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: May 1, 2026 11:58 am IST

जयपुर, एक मई (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा क‍ि मतदान पश्चात सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) पर कोई विश्वास नहीं करता और इनमें कोई दम नहीं है।

गहलोत ने यह टिप्पणी चार राज्यों -पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के लिए हुए मतदान को लेकर आए एग्जिट पोल के संदर्भ में की। इन चुनाव के नतीजे चार मई को आने हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री से जब एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘एग्जिट पोल पर कोई विश्वास नहीं करता है। कभी सच भी होते हैं, कभी असत्य हो जाते हैं। इनमें कोई दम नहीं है।’’

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गहलोत ने कहा, ‘‘आज मजदूरों का दिवस है…एक समय कहा गया था कि दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ। उसके बावजूद भी आज हालात बहुत गंभीर हैं। न्यूनतम मजदूरी भी मजदूरों को नहीं मिल पा रही है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नोएडा में देखा होगा कि कितना बड़ा तमाशा हो गया। किस प्रकार से लोग सड़कों पर आ गए। सरकार के लिए चुनौती है कि वो किस प्रकार से मजदूरों का ख्याल रखे।’’

गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान की स्थिति और खराब है और उन्होंने कल ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के लाखों श्रमिकों की आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

अपने पत्र में गहलोत ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी की दरों को देश के अन्य प्रगतिशील राज्यों की तुलना में बेहद कम बताते हुए इसमें तत्काल सुधार के लिए सुझाव दिए हैं।

भाषा पृथ्वी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में