असम में 115 दिन बाद कोविड-19 से किसी की मौत नहीं

असम में 115 दिन बाद कोविड-19 से किसी की मौत नहीं

असम में 115 दिन बाद कोविड-19 से किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 4, 2020 7:23 pm IST

गुवाहाटी, चार नवंबर (भाषा) असम के परिवार एवं कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य में 115 दिन बाद कोविड-19 से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

वहीं संक्रमण के 380 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,07,741 हो गई। इस दौरान संक्रमण से 655 मरीज स्वस्थ हुए और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,98,694 हो गई। मौजूदा समय में स्वस्थ होने की दर 95.64 फीसदी है।

मंत्री ने बताया कि राज्य में अब 8,110 मरीजों का इलाज चल रहा है और मृतकों की संख्या 934 है।

भाषा स्नेहा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में