नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई है।
दोनों राज्यों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में मतदान हुआ जबकि पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पहले चरण में 152 सीट पर वोट डाले गए। पश्चिम बंगाल की शेष 142 सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने पहले नियमों का हवाला देते हुए कहा था कि अगर किसी मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग को ‘‘जानबूझकर’’ बाधित किया जाता है तो वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा।
तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों में चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। उस समय खराब वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन को दोपहिया वाहन पर ले जाया गया था। उस क्षेत्र की ‘जोनल पार्टी’ ने गलती से उसे इस्तेमाल नहीं की गई खराब मशीन समझ लिया था। यह निर्वाचन आयोग के आदेशों का उल्लंघन था।
भाषा सिम्मी खारी
खारी