Swati Maliwal joins BJP: सांसद स्वाति मालीवाल के रास्ते भी अलग.. भाजपा में शामिल होते ही केजरीवाल पर किये आरोपों की बौछार, कहा, ‘मुझे बंद कमरे में पिटवाया”..

Ads

Rajya Sabha MP Swati Maliwal joins BJP: स्वाति मालीवाल ने AAP छोड़ BJP जॉइन की, केजरीवाल पर मारपीट, भ्रष्टाचार और महिला विरोधी होने के आरोप लगाए।

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 02:34 PM IST

Rajya Sabha MP Swati Maliwal joins BJP || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • स्वाति मालीवाल ने AAP छोड़कर BJP जॉइन की
  • केजरीवाल पर मारपीट और दबाव डालने के गंभीर आरोप
  • PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए BJP में शामिल

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल “महिला-विरोधी” हैं और “भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी” में शामिल हैं। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal joins BJP) इन आरोपों के बीच सांसद मालीवाल औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

भाजपा में शामिल होने के बाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मालीवाल ने कहा, “मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हुई, बल्कि इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। मैं उन सभी लोगों से आग्रह करती हूँ जो रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे BJP में शामिल हों।”

मालीवाल ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने की घोषणा करते हुए मालीवाल ने कहा कि वह 2006 से अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही हैं और आंदोलनों के दौरान उन्होंने उनका समर्थन किया। लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें बाद में पार्टी के भीतर उन्हें “उत्पीड़न और दबाव” का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आवास पर उनके साथ मारपीट की गई थी। मालीवाल ने आगे यह भी दावा किया कि उन्हें दो साल तक संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया था।

मालीवाल ने कहा, “मैंने AAP छोड़ दी है और BJP में शामिल हो गई हूँ। 2006 से, मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही हूँ और हर आंदोलन के दौरान मैंने उनका समर्थन किया है। हालाँकि, अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में एक गुंडे से मेरी पिटाई करवाई। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal joins BJP) जब मैंने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो मुझे धमकी दी गई, और उन्होंने मुझ पर इस घटना के संबंध में दर्ज FIR वापस लेने के लिए भारी दबाव डाला। पार्टी द्वारा मुझे दो साल तक संसद में बोलने का कोई अवसर नहीं दिया गया। यह बहुत शर्मनाक है। अरविंद केजरीवाल महिला-विरोधी हैं।”

AAP के पंजाब सरकार पर किया प्रहार

पंजाब में AAP के सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार “रिमोट से कंट्रोल” हो रही है। पंजाब को केजरीवाल अपना पर्सनल एटीएम समझते है। पंजाब में रेत खनन और नशीले पदार्थों का सेवन अपने चरम पर है। उन सभी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की जाती हैं जो उनके खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार और ‘गुंडागर्दी’ के लिए जाने जाते हैं।”

‘PM मोदी के नेतृत्व में विश्वास है’ : स्वाति मालीवाल

केजरीवाल पर आरोपों की बौछार करने वाली सांसद मालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ की और उन्हें “दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता” बताया। उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षण और आतंकवाद-विरोधी अभियानों जैसे अहम फ़ैसलों का श्रेय उन्हें और गृह मंत्री अमित शाह को दिया। उन्होंने कहा, “दूसरी तरफ़ हमारे पास PM मोदी हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। चाहे वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान की बात हो, जब हमने दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें मार गिराया और देश से नक्सलवाद को खत्म किया, या संसद में महिला आरक्षण बिल पेश करने की बात हो।”

स्वाति ने कहा कि, PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले लिए हैं। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal joins BJP) मैं BJP में किसी मजबूरी में शामिल नहीं हुई, बल्कि इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे PM मोदी के नेतृत्व में विश्वास है। मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूँ जो रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे BJP में शामिल हों।”

AAP छोड़ने पर मालीवाल का बयान

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के भीतर ईमानदार राजनीति के सिद्धांतों, मूल्यों और संकल्प को छोड़ दिया है। ‘X’ (ट्विटर) पर अपनी बात रखते हुए, मालीवाल ने भारतीय राजनीति में अपनी यात्रा का ज़िक्र किया और RTI आंदोलन तथा अन्ना आंदोलन में अपनी भागीदारी पर प्रकाश डाला। बता दें कि, इसी ऐतिहासिक आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था।

सांसद स्वाति ने कहा, “2006 में, मैंने देश सेवा का मार्ग चुनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल के समर्पित काम के ज़रिए, मैंने हर पड़ाव पर पूरी ईमानदारी और लगन से अपना योगदान दिया। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal joins BJP) आज बड़े दुख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है कि जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह यात्रा शुरू की थी, उन्हें अरविंद केजरीवाल जी ने और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी ने छोड़ दिया है।”

इन्हें भी पढ़ें:-

नेतन्याहू ने ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का उपचार कराने की पहली बार पुष्टि दी

मोदी अपने अनूठे तरीकों से आरएसएस के मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं: होसबाले

इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी वार्ता की योजना नहीं: ईरान

ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा

तेलंगाना आरटीसी की हड़ताल के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की मौत, अनुग्रह राशि घोषित

Q1: स्वाति मालीवाल ने BJP क्यों जॉइन की?

उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व पर विश्वास के कारण BJP में शामिल हुई।

Q2: मालीवाल ने केजरीवाल पर क्या आरोप लगाए?

उन्होंने मारपीट, धमकी, भ्रष्टाचार और महिला विरोधी रवैये के गंभीर आरोप लगाए।

Q3: AAP छोड़ने पर मालीवाल ने क्या कहा?

उन्होंने कहा पार्टी ने ईमानदार राजनीति के अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों को छोड़ दिया।