उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त किया

Ads

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने अपने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त किया है।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभय एस ओका को 20 मार्च को संघ का लोकपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने लोकपाल के रूप में कार्य करने के प्रति अपनी अनिच्छा व्यक्त की है, क्योंकि इसमें कुछ न्यायिक कार्य शामिल हैं।

न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और के वी विश्वनाथन की पीठ ने अपने 21 अप्रैल के आदेश में कहा, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए हम इस न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त करते हैं।’’

न्यायालय ने बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

भाषा

पंत

पंत