जंतर मंतर पर 21 अगस्त को किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई: दिल्ली पुलिस
जंतर मंतर पर 21 अगस्त को किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई: दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के संबंध में किसी भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को उसने ‘झूठा और भ्रामक’ करार दिया।
दिल्ली पुलिस के बयान में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश पहले से ही नयी दिल्ली जिले में लागू हैं।
बयान में कहा गया है कि आदेशों के तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।
पुलिस ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्यापित सामग्री को साझा न करें तथा फर्जी सूचनाओं को गढ़ने या प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विरोध प्रदर्शन का आह्वान ‘इंस्टाग्राम’ के एक पेज ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ द्वारा किया गया था। इसने शुक्रवार (21 अगस्त) को जंतर मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया है।
भाषा नोमान
नोमान अविनाश
अविनाश

Facebook


