गोवा में घरेलू रसोई गैस की कमी नहीं: सावंत
गोवा में घरेलू रसोई गैस की कमी नहीं: सावंत
पणजी, 12 मार्च (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस (एलपीजी) की कोई कमी नहीं है, हालांकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में गैस वितरकों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।
सावंत ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
बृहस्पतिवार को विधानसभा की बैठक शुरू होने पर विपक्ष ने राज्य में एलपीजी की कथित कमी का मुद्दा उठाया।
विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने दावा किया कि गोवा में एलपीजी सिलेंडर वितरकों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में उत्पन्न ‘‘आपातकालीन’’ स्थिति के बारे में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, हालांकि व्यावसायिक इकाइयों के लिए एलपीजी की आपूर्ति में समस्या है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर केंद्र के संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपूर्ति के बारे में केंद्र से विवरण मांगेगी और स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
भाषा खारी अविनाश
अविनाश

Facebook


