नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
Modified Date: July 13, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: July 13, 2026 12:58 pm IST

नोएडा, 13 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए बम रखे होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन जांच की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बम धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते की मदद से कार्यालय परिसर की जांच कराई।

उन्होंने बताया कि अब तक जांच में कोई प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए साइबर टीम तकनीकी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

भाषा सं मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में