नोएडा : इनवर्टर की बैटरी से करंट लगने की वजह से 17 वर्षीय किशोर की मौत
नोएडा : इनवर्टर की बैटरी से करंट लगने की वजह से 17 वर्षीय किशोर की मौत
नोएडा, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर की इन्वर्टर से करंट लगने के कारण मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान विमल कुमार (17) की मौत हो गयी है, वह बहलोलपुर कॉलोनी में रहता था।
उन्होंने बताया कि उनके घर पर उन्हें इनवर्टर की तार बैटरी में लगाते समय करंट लग गया था।
उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतक नंगे पांव था और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं मनीषा रंजन
रंजन

Facebook


