नोएडा: मास्क नहीं पहनने पर 3,364 लोगों का चालान किया गया

नोएडा: मास्क नहीं पहनने पर 3,364 लोगों का चालान किया गया

नोएडा: मास्क नहीं पहनने पर 3,364 लोगों का चालान किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 8, 2021 6:31 pm IST

नोएडा, आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले 3,364 व्यक्तियों का चालान किया। पुलिस ने इनसे 3,36,400 रुपये का जुर्माना वसूला है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज 1,685 वाहनों का चालान करते हुए कुल 1,99,900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि 27 वाहनों को जब्त किया गया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद में कोविड-19 महामारी के पुनः संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर व पैदल गश्त टीम द्वारा कोविड दिशा-निर्देशों, अन्य बचाव नियमों व रात्रि कर्फ्यू के सम्बंध में लगातार घोषणा की जा रही है।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में