नोएडा हवाई अड्डा : भूमि अधिग्रहण के दूसरे चरण का प्रस्ताव उप्र सरकार को भेजा

Ads

नोएडा हवाई अड्डा : भूमि अधिग्रहण के दूसरे चरण का प्रस्ताव उप्र सरकार को भेजा

  •  
  • Publish Date - November 15, 2022 / 12:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नोएडा (उप्र), 14 नवंबर (भाषा) गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा है।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे का दूसरा चरण 1,365 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें से करीब 1,185 हेक्टेयर जमीन छह गांवों के किसानों समेत निजी लोगों की होगी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (भूमि अधिग्रहण) बलराम सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जिला प्रशासन ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है।’’

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल