दुबई, 19 जनवरी (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य की निगरानी का प्रभार संभाल रहे एक नये ईरानी प्राधिकरण ने शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी किया, जिसमें जहाजों से उसके पास अपना पंजीकरण कराने को कहा गया है।
इससे यह संकेत मिलता है कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही के लिए तेहरान के जल्द ही शुल्क लेना शुरू करने की संभावना है।
यह नोटिस ईरान में एक नयी एजेंसी ‘फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ की ओर से जारी किया गया।
एपी सुभाष दिलीप
दिलीप