नोएडा : महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Ads

नोएडा : महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 06:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नोएडा, चार जून (भाषा) नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण की शादी अंजलि से 10 अक्टूबर, 2010 को हुई थी। प्रवीण दुकान चलाता है। 31 मई को वह पत्नी को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां वीरवती ने बृहस्पतिवार रात को थाना सेक्टर 39 में प्रवीण, सास उषा, देवर राज कुमार, रवि, लोकेश, कमलेश एवं अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रवीण को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि