नोएडा: एक व्यक्ति का ‘एटीएम कार्ड’ चोरी कर बदमाशों ने खाते से निकाले 90 हजार रुपये

नोएडा: एक व्यक्ति का ‘एटीएम कार्ड’ चोरी कर बदमाशों ने खाते से निकाले 90 हजार रुपये

नोएडा: एक व्यक्ति का ‘एटीएम कार्ड’ चोरी कर बदमाशों ने खाते से निकाले 90 हजार रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 8, 2022 9:11 am IST

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त (भाषा) नोएडा के सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति का कथित तौर पर ‘एटीएम कार्ड’ चोरी करके अज्ञात बदमाशों ने उसके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के निवासी कुलदीप कुमार सिंह ने थाना सेक्टर-113 में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई कि थानाक्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका ‘एटीएम कार्ड’ चोरी कर लिया और बाद में उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में इसी थानाक्षेत्र के सेक्टर-76 के पास कथित तौर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवती से उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-76 स्थित ‘आम्रपाली सिलिकॉन सिटी’ की निवासी प्रेरणा ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर-76 के पास उसका ‘आईफोन’ (मोबाइल) उससे छीन लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों मामलों की जांच कर रही है।

भाषा सं गोला निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में