प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शंकर का 93 वर्ष की आयु में निधन

Ads

प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शंकर का 93 वर्ष की आयु में निधन

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 04:32 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 04:32 PM IST

कोलकाता, 20 फरवरी (भाषा) ‘शंकर’ के नाम से मशहूर बांग्ला लेखक मणि शंकर मुखोपाध्याय (93) का शुक्रवार दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि मुखोपाध्याय कुछ समय से अस्वस्थ थे।

उनके परिवार में दो बेटियां हैं।

मुखोपाध्याय के ‘चौरंगी’ जैसे उपन्यासों ने शहरी जीवन और समाज की जटिलताओं को बखूबी उजागर किया तथा वह बांग्ला साहित्य के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक माने जाते थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुखोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसी महान साहित्यिक हस्ती बताया, जिनकी रचनाएं पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश