Bharat Mandapam Protest Today Video || Image- IBC24 News File
नई दिल्ली: भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कांग्रेस के युवा विंग युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के एक बयान के अनुसार, यह विरोध देश की पहचान से समझौता करने के आरोपों को लेकर किया गया। (Bharat Mandapam Protest Today Video) इस दौरान भारत मंडपम में कुछ कार्यकर्ताओं ने “कम्प्रोमाइज्ड पीएम” लिखे नारे वाले कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर जहां सत्ता दल के नेता बेहद नाराज यही तो वही विपक्षी दल इनका बचाव कर रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “आज कांग्रेस पार्टी के युवा विंग ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की। भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसकी हम निंदा करते हैं।”
सीएम आदित्यनाथ ने आगे कहा, “ये लोग देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते हैं। जहां 100 से अधिक देशों के लोग भाग ले रहे हैं, वहां ये लोग अराजकता फैलाकर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हर भारतीय को इसकी निंदा करनी चाहिए।”
#WATCH | Lucknow | On a protest by the Indian Youth Congress at the India AI Impact Summit, UP CM Yogi Adityanath says, “Today, the youth wing of the Congress party attempted a shameful incident at Bharat Mandapam. An attempt has been made to tarnish India’s image globally, and… pic.twitter.com/IZtW0FfYAP
— ANI (@ANI) February 20, 2026
इसी पूरे प्रदर्शन और मुद्दे पर बोलते हुए उदय भानु चिब ने कहा कि देश का युवा अब चुप नहीं रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ है और इससे केवल अमेरिका को फायदा होगा। (Bharat Mandapam Protest Today Video) उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध उनका अधिकार है और वे युवाओं की आवाज उठाते रहेंगे।
यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह एआई समिट के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारत के हितों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं है। चिब ने कहा कि जब किसान प्रभावित हो रहे हों और युवाओं को बेरोजगारी व नफरत की राजनीति की ओर धकेला जा रहा हो, तब चुप रहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश 1.4 अरब लोगों का है और उनके हित सर्वोपरि हैं।
आज AI समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा।
‘PM is compromised’ ये सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं का आक्रोश है। अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील हमारे किसानों और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है, जिससे सिर्फ… pic.twitter.com/waJCd1lDiS
— Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) February 20, 2026
वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्वनि वैष्णव ने इस विरोध की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस को एआई समिट को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की नवाचार क्षमता और वैश्विक छवि को दर्शाते हैं। (Bharat Mandapam Protest Today Video) वहीं भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन को अनुचित बताया और कड़ी आलोचना की।