Korba Crime News : छूकर निकल गई मौत! एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने युवती के पिता पर तानी पिस्टल, फिर जो हुआ

Ads

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि पिता झुक गए और उनकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया।

  • Reported By: dhiraj dubay

    ,
  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 06:12 PM IST

Korba Crime News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे।
  • छह महीने से कर रहा था पीछा और परिवार को कर रहा था परेशान।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक जब्त की।

कोरबा: Korba Crime News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एकतरफा प्यार के जुनून में अंधे एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। गोली चलते ही पीड़ित तत्काल ज़मीन पर झुककर बैठ गए, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। इस पूरे घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई।

छह महीने से लगातार कर रहा था पीछा

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी साहिल मसीह पिछले छह महीनों से एक युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। Chhattisgarh Crime News  उसकी लगातार छेड़खानी और दबाव बनाने की कोशिशों से परिवार तनाव में था। बीती रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से युवती के घर पहुंचा और घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर जैसे ही युवती के पिता घर से बाहर निकले, आरोपी ने पिस्टल निकालकर सीधे उन पर फायर किया। गोली की आवाज गूंजते ही पीड़ित झुककर जमीन पर बैठ गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

दोबारा फायरिंग की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, लेकिन हथियार में तकनीकी खराबी आने के कारण दूसरी गोली नहीं चली। One Sided Love crime   इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ बालको थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको क्षेत्र की है।

आरोपी को कैसे पकड़ा गया?

पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है।