बजट में तमिलनाडु के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं : राजनीतिक विश्लेषक

Ads

बजट में तमिलनाडु के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं : राजनीतिक विश्लेषक

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 01:46 PM IST

चेन्नई, एक फरवरी (भाषा) जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक सुमंत रमन ने रविवार को यहां कहा कि केंद्रीय बजट में तमिलनाडु के लिए ऐसा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है जो अप्रैल तक होने वाले विधानसभा चुना से पहले लोगों का ध्यान आकर्षित कर सके।

रमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पिछले साल के बजट में तुलनात्मक रूप से बिहार पर काफी ध्यान दिया गया था, लेकिन इस दक्षिणी राज्य के साथ ऐसा नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि उच्च गति वाली रेल जैसी घोषणाएं अपने आप में कोई नयी बात नहीं हैं और ये चुनावी राज्य में लोगों को आकर्षित नहीं करेंगी।

भाषा

गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल