PM Modi on Budget 2026/Image Source: Narendra Modi
नई दिल्ली: PM Modi on Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर कहा कि यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। उन्होंने इसे 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार बताया और कहा कि इस बजट से रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और गति मिलेगी जिससे आकांक्षी और प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ान का पूरा अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से MSME को लोकल से ग्लोबल बनाने के लिए इस बजट को अपार अवसरों का हाइवे बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह (SHGs) के लिए एक आधुनिक इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए बजट में ठोस कदम उठाए गए हैं।
#WATCH बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दुनिया के एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार और विश्वसनीय गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जो बड़े-बड़े व्यापार सौदे भारत ने की हैं, ‘मदर ऑफ ऑल डील’ का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को… pic.twitter.com/UM54pRXB0V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
PM Modi on Budget 2026: प्रधानमंत्री ने बजट में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े सुधारों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा देने का भी ऐलान किया गया, जिससे शहरों के आर्थिक आधार को मजबूत किया जाएगा। इन कदमों को “विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करने” के रूप में प्रधानमंत्री ने बताया। बजट में पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि इस बजट में टूरिज्म और विशेषकर पूर्वोत्तर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं जिससे देश के विभिन्न राज्यों का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।
#WATCH बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई… pic.twitter.com/NFVbd1KfI4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार और विश्वसनीय गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए “मदर ऑफ ऑल डील” जैसे बड़े व्यापार सौदों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सौदों का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं और लघु-मध्यम उद्योगों को मिलेगा। बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सनराइज सेक्टर (उभरते हुए उद्योगों) को अभूतपूर्व तरीके से समर्थन दिया गया है।
#WATCH बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों… pic.twitter.com/UZZUek6fEo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
PM Modi on Budget 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने में संतुष्ट नहीं हैं। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं और यह करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।