केंद्रीय बजट में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का खाका : फडणवीस

Ads

केंद्रीय बजट में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का खाका : फडणवीस

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 03:16 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का खाका पेश किया गया है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कर के हस्तांतरण में महाराष्ट्र को इस वर्ष 98,306 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले वर्षों की तुलना में 15000-20000 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि इससे अगले महीने राज्य के बजट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘यह बजट विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में देश की प्रगति का प्रतिबिंब है। बजट में ग्रामीण सड़क अवसंरचना, कृषि व्यापार नेटवर्क, आर्थिक क्लस्टर, तृतीयक चिकित्सा शिक्षा, कृषि व्यापार और ग्रामीण परिवर्तन, हाई-स्पीड ट्रेन, मेट्रो नेटवर्क और एमयूटीपी (मुंबई शहरी परिवहन योजना)-तीन के लिए राज्य को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप