ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, 27 मई (भाषा) ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना की पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए कलौदा निवासी शहजाद (30) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि जारचा थाना पुलिस अपने क्षेत्र में आज सुबह वाहनों की जांच के लिए अभियान चला रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर आरोपी भागने लगे और पुलिस दल पर कथित रूप से गोली चला दी।
सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में शहजाद के पैर में गोली लग गई जिसके बाद काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, शहजाद के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और गैंगस्टर अधिनियम समेत 17 से अधिक मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
भाषा सं मनीषा खारी
खारी

Facebook


