अब फिल्म कलाकार भी रेल में सफर करते हैं और सेल्फी खिंचवाते हैं: रवि किशन
अब फिल्म कलाकार भी रेल में सफर करते हैं और सेल्फी खिंचवाते हैं: रवि किशन
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन ने मंगलवार को कहा कि अब फिल्म कलाकार भी ट्रेनों में यात्रा करते हैं और ‘सेल्फी’ खिंचवाते हैं।
फिल्म जगत से जुड़े रवि किशन ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में आज भारतीय रेल नयी ऊर्जा और नयी दिशा के साथ आगे बढ़ रही है।
रवि किशन ने कहा, ‘‘अब बॉलीवुड के अनगिनत कलाकार रेल में सफर करते हैं और सेल्फी खिंचवाकर गर्व महसूस करते हैं। यह वही भारत है जब फिल्म कलाकार ट्रेनों से यात्रा नहीं करते थे क्योंकि उन्हें सारी सुविधाएं नहीं मिलती थीं।’’
उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे 500 करोड़ रुपये की लागत से एक पांच-सितारा परिसर की तरह विकसित किया जा रहा है।
रवि किशन ने सरकार से मांग की कि गोरखपुर स्टेशन पर चौरी-चौरा आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण किया जाए और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा लगाई जाए।
भाषा वैभव सुभाष
सुभाष

Facebook


