#SarkarOnIBC24: पश्चिम बंगाल में हिंसा.. जारी है ‘रण’! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग, क्या अब ममता के लिए गले की फांस बन रही है मुर्शिदाबाद की घटना? देखिए ये वीडियो
क्या अब ममता के लिए गले की फांस बन रही है मुर्शिदाबाद की घटना? Now the Murshidabad incident is becoming a noose around Mamata’s neck

SarkarOnIBC24:
कोलकाताः SarkarOnIBC24: क्या वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा ममता बनर्जी के लिए फांस बनेगी? क्या बंगाल में राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है? ये सवाल इसलिए क्यों कि बीजेपी लगातार राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है..हालांकि ममता सरकार कोलकाता हाईकोर्ट में मुर्शिदाबाद हिंसा पर अपनी रिपोर्ट पेश कर हालात को कंट्रोल में बता चुकी है लेकिन गर्वनर के मालदा और मुर्शिदाबाद दौरे ने बंगाल में एक बार फिर सियासी पारा हाई कर दिया है।
SarkarOnIBC24: वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में भड़की हिंसा को लेकर सियासत जारी है। सत्तापक्ष और विपक्ष इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप की सियासत के बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहले मालदा फिर मुर्शिदाबाद के दौरे पर रहे। मुर्शिदाबाद दौरे पर राज्यपाल आनंद बोस ने पीड़ितों से मुलाकात की और रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने की बात कही, जबकि ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मुर्शिदाबाद नहीं जाने की अपील की थी, लेकिन गर्वनर ने ममता की अपील को दरकिनार करते हुए हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंचे। गर्वनर के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मौके की स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने इस बारे में कहा, यहां बहुत ज्यादा हो गया. ये सब अमानवीय है. लोगों को तकलीफ हो रही है। उनकी मांगों को हम सरकार के सामने रखेंगे।
पश्चिम बंगाल में हिंसा से भड़की सियासी आग मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की राजनीति को भी झुलसा रही है। भले ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की हैं, लेकिन ये भी सच है कि भड़की हिंसा के बाद ममता बनर्जी चौतरफा घिरती नजर आ रही है। बीजेपी पहले से ही आक्रामक है और गर्वनर और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम रिपोर्ट तैयार करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या मुर्शिदाबाद हिंसा अब ममता के लिए गले की फांस बन रही है। सवाल ये भी कि क्या रिपोर्ट में खामियां मिलने पर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगेगा?
https://www.youtube.com/watch?v=p1zMJKjfjEs
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ कानून को लेकर गलतफहमियों और अफवाहों ने लोगों को भड़काया, जिसके चलते मुर्शिदाबाद और मालदा में हिंसक प्रदर्शन हुए।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Now the Murshidabad incident is becoming a noose around Mamata's neck

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm