MEA PC On India Pakistan Tension: पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात.. भारत ने फिर क्लियर किया अपना स्टैंड, कहा- बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं
पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात.. Now there will be talks with Pakistan only on vacating PoK

MEA PC On India Pakistan Tension. Image Source- ANI
नई दिल्लीः MEA PC On India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के भले ही सीजफायर का ऐलान हो गया हो, लेकिन अभी भी कई मुद्दों को लेकर रार जारी है। गुरुवार को भारत-पाकिस्तान तनाव, अमेरिकी टैरिफ और वीजा और बांग्लादेश समेत कई मुद्दे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर पर बात करने को कोई सवाल ही नहीं बल्कि बात होगी तो केवल पीओके पर कि पाकिस्तान उसे कब भारत को लौटा रहा है। रणधीर जायसवाल ने कहा, 'पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध या संपर्क द्विपक्षीय ही रहेगा। जहां तक बातचीत का सवाल है, हमने साफ किया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव नहीं है। उन्हें भारत को उन आतंकियों को सौंप देना चाहिए जिनकी लिस्ट और रिकॉर्ड कुछ साल पहले हमने उन्हें सौंपा था। जहां तक जम्मू कश्मीर का प्रश्न है, पाकिस्तान पीओके कब लौटा रहा है, उस पर बात हो सकती है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। जहां तक सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। इस मामले में पीएम मोदी का भी यही कहना है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता।
ईरान में लापता 3 भारतीयों पर MEA का जवाब
MEA PC On India Pakistan Tension: ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कहते हैं- 'तीन भारतीय नागरिक जो ईरान गए थे उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। इसके लिए दूतावास को कहा गया है कि वो उनसे संपर्क करने और वापसी के लिए प्रयास करे। साथ ही हम लोग वहां से सरकार के संपर्क में भी हैं । उनके परिवार के संपर्क में भी है।' उन्होंने कहा कि 'हमें ईरानी पक्ष से अच्छा सहयोग मिल रहा है और हम लापता लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं।'
ट्रंप के नए दावे को भारत ने किया सिरे से खारिज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ को लेकर भारत-पाकिस्तान का जो हवाला दिया गया, उस पर भी विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ कर दिया है। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, वह हकीकत बयां करने के लिए काफी है। भारत ने 13 मई को इस मसले पर स्थिति को पहले ही साफ कर दिया गया है। सात मई को जब से ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ था तब से ही और फायरिंग और मिलिट्री एक्शन रुकने तक, भारत और अमेरिकी नेताओं के बीच बातचीत हो रही थी। इस दौरान ट्रेड और टैरिफ का कोई भी मसला चर्चा में नहीं आसा था। विदेश मंत्री भी इस बात को साफ कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच ही बातचीत हुई थी।
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज़ शरीफ़ की तरफ़ से बार बार बातचीत की पेशकश से जुड़े सवाल पर @MEAIndia
“पाकिस्तान से बातचीत को लेकर हमारा रुख़ साफ़ है।
पाकिस्तान से बातचीत होगी तो द्विपक्षीय ही होगी, आतंकियों को सौंपे जाने पर होगी, पीओके की वापसी पर होगी, जैसा कि पीएम मोदी ने कहा है वो… pic.twitter.com/EXAojeVZwL— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 29, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, भारत का स्पष्ट रुख है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव नहीं है। बातचीत तभी होगी जब पाकिस्तान आतंकियों को भारत को सौंपेगा और आतंकवाद का समर्थन बंद करेगा।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Now there will be talks with Pakistan only on vacating PoK

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm