मणिपुर में सर्वदलीय बैठक में एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा हुई
मणिपुर में सर्वदलीय बैठक में एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा हुई
इंफाल, 15 सितंबर (भाषा) मणिपुर सरकार द्वारा बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के कार्यान्वयन और राज्य की मूल पहचान एवं सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें मणिपुर की मूल पहचान, सुरक्षा और भविष्य की रक्षा के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के कार्यान्वयन और इसे अद्यतन करने पर विशेष बल दिया गया।’’
बयान में कहा गया कि सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा उठाई गई चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना और बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुई।
सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में राज्य के ‘‘लोगों के हित में’’ एनआरसी को अद्यतन करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
भाषा खारी वैभव
वैभव

Facebook


