छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता
Modified Date: July 30, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: July 30, 2026 10:19 am IST

जयपुर, 30 जुलाई (भाषा) छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के ‘‘लाठीचार्ज’’ के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के तीन कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गए।

प्रदर्शनकारियों की पहचान विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन खान के रूप में हुई है। उन्होंने गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने तीनों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

कांग्रेस से संबद्ध संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो बयान में कहा कि जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

भाषा बाकोलिया सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में