देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार के पार, 559 की हुई मौत, स्वस्थ हुए 2854 मरीज

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार के पार, 559 की हुई मौत, स्वस्थ हुए 2854 मरीज

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार के पार, 559 की हुई मौत, स्वस्थ हुए 2854 मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 20, 2020 2:20 am IST

नईदिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 17 हजार 615 संक्रमण के मामले आ चुके हैं। जिसमें 559 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं इसके बीच अच्छी खबर ये भी है कि अब तक 2 हजार 854 संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:आयुष्मान भारत के शीर्ष अधिकारी का सचिव कोरोना संक्रमित, लोक नायक अस्पताल में …

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में हैं। जहां 4 हजार 200 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें अबतक 223 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दिल्ली संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर है जहां 2 हजार तीन मामले सामने आए हैं और 45 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। तीसरे नंबर पर गुजरात है जहां एक हजार 743 संक्रमित हैं। राजस्थान में एक हजार 478 संक्रमित हैं। जिसमें से 23 की मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 14 सौ 77 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें 15 की मौत हो चुकी है, जबकि 411 ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 11 सौ मामलों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने 101 लोगों को दबोचा, सरकार ने दिए जां…

वहीं पूरी दुनिया में अबतक कोरोना से करीब 24 लाख 6 हजार 823 लोग संक्रमित मिले हैं और इसकी वजह से 1 लाख 65 हजार 54 लोगों की मौत हो चुकी है। तो 6 लाख 24 हजार 974 लोग ठीक हो चुके हैं। इस संक्रमण की सबसे ज्यादा मार सुपरपावर अमेरिका झेल रहा है। अभी तक वहां करीब 40 हजार 553 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां करीब 7 लाख 63 हजार 832 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां करीब 20 हजार 4 सौ 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 23 हजार 6 सौ 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉक डाउन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com