ओडिशा : भाजपा ने संतोष खतुआ को नीलगिरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया

ओडिशा : भाजपा ने संतोष खतुआ को नीलगिरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया

ओडिशा : भाजपा ने संतोष खतुआ को नीलगिरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया
Modified Date: May 3, 2024 / 07:18 pm IST
Published Date: May 3, 2024 7:18 pm IST

भुवनेश्वर, तीन मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर जिले के अंतर्गत आने वाली नीलगिरी विधानसभा सीट से संतोष खतुआ को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

इसी के साथ भाजपा ने लोकसभा चुनाव के साथ 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली।

ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव 13 मई से एक जून के बीच होंगे।

खतुआ ने नीलगिरी सीट से टिकट नहीं दिए जाने पर राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) से अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए जिसने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

खतुआ ने 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन भाजपा के सुकांत नायक से हार गए थे।

दूसरी ओर नायक 31 मार्च को बीजद में शामिल हो गए और क्षेत्रीय दल ने उन्हें नीलगिरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

भाषा धीरज वैभव

वैभव


लेखक के बारे में