ओडिशा: बंगाल की खाड़ी में नौका पलटी, एक मछुआरा लापता

Ads

ओडिशा: बंगाल की खाड़ी में नौका पलटी, एक मछुआरा लापता

  •  
  • Publish Date - August 28, 2025 / 03:58 PM IST,
    Updated On - August 28, 2025 / 03:58 PM IST

भुवनेश्वर, 28 अगस्त (भाषा) ओडिशा में गंजम तट के पास बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार तड़के एक मत्स्य नौका पलट जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाव में छत्रपुर क्षेत्र के सात मछुआरे सवार थे और उनमें से छह तैरकर तट पर वापस आने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि मत्स्य नौका तड़के करीब चार बजे रुशिकुल्या मुहन के पास पोदमपेटा तट से समुद्र में उतरी थी लेकिन कुछ देर बाद तेज लहरों के कारण वह पलट गयी।

ओडिशा अग्निशमन सेवा और अर्ज्यापल्ली समुद्री पुलिस थाने के कर्मचारी गुमशुदा मछुआरे की तलाश कर रहे हैं।

सहायक अग्निशमन अधिकारी धनजय मलिक ने बताया कि रंभा और छत्रपुर अग्निशमन केंद्रों के दो दल गोताखोरों के साथ खोज एवं बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

छत्रपुर के विधायक कृष्ण चंद्र नायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को इस घटना की सूचना दी है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय से खोज एवं बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात करने का अनुरोध किया है।’

भाषा सुमित नरेश

नरेश